साइकिल की गद्दी पर बैठेंगे मुलायम और पैडल मारेंगे राहुल!

यूपी में हुए 7 चरणों के चुनावों के रुझान सामने आ रहे हैं। जिसमें समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सरकार बनाने के लिए सपा को 202 सीटों की जरूरत है। मगर अकेले दम पर सपा इस जादुई आंकड़े तक पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही है। जिससे साफ है कि सरकार बनाने के लिए सपा को समर्थन की जरूरत पड़ेगी।
इस बार के जो चुनावी समीकरण सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक साइकिल की सीट पर तो मुलायम सिंह यादव सवार हो जाएंगे। मगर अकले दम पर वे इसके पैडल नहीं मार पाएंगे। ऐसे में साइकिल को धक्का देने के लिए उन्हें किसी न किसी का साथ चाहिए होगा। ऐसे में हो सकता है कि हाथ उनका साथ दे दे। जिसका मतलब साफ है कि मुलायम सिंह यादव खुद साइकिल की गद्दी पर सवार होकर उसके कैरियर पर राहुल गांधी को बैठा सकते हैं।
वैसे तो मुलायम सिंह अपनी साइकिल के कैरियर पर आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह को बैठाने की फिराक में थे। मगर उससे पहले ही राहुल गांधी ने उन्हें हवाई जहाज की सवारी करा दी। जिसके बाद मुलायम सिंह ने संकेत दिए कि अगर सीटें कम पड़ीं तो वे कांग्रेस से गठबंधन कर सकते हैं।
इससे पहले भी कांग्रेस की तरफ से यह संकेत आ चुके हैं कि वह यूपी में अगर चौथी पार्टी ही बन पाई तो वह गठबंधन सरकार में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शायद चुनावों से पहले ही कांग्रेस ने यह तय कर रखा था कि जो भी पार्टी सबसे ताकतवर बनकर उभरेगी वह उसे ही अपना हाथ थमाएगी। अब सपा ने बाजी मार ली है तो कांग्रेस अपना हाथ उसे दे देगी।
सरकार बनाने में मुलायम सिंह यादव भी चाह रहे होंगे कि अगर सपा की सरकार बनती है तो साइकिल की गद्दी पर भी वही विराजमान हों और साइकिल की हैंडिल भी उनके ही हाथ में हो। कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि राज्य में कोई भी सकरार बनी उसकी चाबी हमारे हाथ में ही होगी। तो मुलायम सिंह यादव यह नहीं चाहेंगे कि कांग्रेस सरकार बनाने के बाद गाहे-बगाहे उनकी साइकिल के पहियों में ताला जड़ चाबी अपने हाथ में न ले लिया करे।












Click it and Unblock the Notifications