यूपी के लिए अखिलेश यादव को दीजिये सुझाव

उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से आयी है। सपा को जो वादे करने थे उसने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कर दिये हैं। अब बारी है आपकी। आप चाहे यूपी को निवासी हों या किसी अन्‍य राज्‍य के, आपके मन में यूपी के लिए सुझाव जरूर उठते होंगे। आप जरूर सोचते होंगे- यूपी में ऐसा होना चाहिये, यूपी में वैसा होना चाहिये, सीएम को यह करना चाहिये....

अब वक्‍त आ गया है उन सवालों और अपने सुझावों को यूपी के नये मुख्‍यमंत्री के सामने रखने का। सीएम अखिलेश हों या मुलायम यह तो कल तय होगा, लेकिन आपके सवाल और सुझाव अखिलेश यादव तक पहुंचायेंगे।

देर मत करें- लिख भेजिये अपने सुझाव लिख भेजिये [email protected] पर या नीचे कमेंट बॉक्‍स में भी आप अपने सुझाव लिख सकते हैं।

आपके सुझाव हम आपके नाम से उन्‍हें भेजेंगे। अगर आप वाकई में यूपी में बदलाव चाहते हैं तो हिन्‍दी या अंग्रेजी में अपने सुझाव दें...

पहला सुझाव- विनोद यादव का- सुझाव बसिक शिक्षा पर ध्यान देना होगा इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों का होना अनिवार्य है अतः शिक्षामित्रों को उनकी भावनाओं को समझते हुए सबसे पहले नियमित किया जाये। स्पेशल बीटीसी को बंद कर दिया जाये और बीटीसी को नियमित सत्रों में चलाकर भर्ती की जाये।

2. राजकुमार सोनी, ग्वालियर (मप्र)- उप्र के मुख्यमंत्री को चुनाव के दौरान किए गए घोषणा पत्र के अनुसार सबसे पहले वादा निभाना होगा। मप्र. में चल रही लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या दान योजना को लागू करने से सीएम की छवि में तेजी से सुधार आएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में गुंड़ा गर्दी, दबंगई पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। महिलाओं का उत्पीडऩ रोका जाए।

3. कादिन हुसैन, सीवान, बिहार- मैं बीटेक का छात्र हूं मैं चाहता हूं कि यूपी में उन एमएलए को मंत्री का पद दिया जाये, जिनकी सोच अच्‍छी हो और वो छात्र के हित में कुछ काम करें और टीचर्स की बहाली भी टेस्‍ट के माध्‍यम से हो। जो टीचर पढ़ाने के काबिल न हो उसे नौकरी मत दें। सबसे ज्‍यादा ध्‍यान पुलिस पर दिया जाये, क्‍योंकि यूपी में दलाली चरम पर है।

4. अजीत वर्मा- मैं बस इतना चाहूंगा कि आपने अपने घोषणा पत्र में जितने वादे किये हैं, उन्‍हें निभायें, अन्‍यथा अगले चुनाव में सरकार किसी और की होगी।

5. भूपेंद्र सिंह, देवरिया से- अखिलेश से कहना चाहूंगा कि यूपी का इतना विकास करें कि हम गर्व से कह सकें कि हमारा उत्‍तर प्रदेश अब उत्‍तम प्रदेश हो गया है।

6. सौरभ कुमार, बस्‍ती, यूपी से- माया सरकार में गुंडा गर्दी बहुत कम थी, परन्तु इस सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ लखनऊ को चमकाया और पूरा प्रदेश राह देखता रहा। मैं अखिलेश जी से कहूंगा की वो जो गलती 2002 से 2007 के बीच में जैसे गुंडा गर्दी, बलात्कार, लूटपाट जैसे काम को ना करने दें। उत्तर प्रदेश में विकास का काम करे जैसे शिक्षा, बिजली, पानी, कारखाना, शुशासन का काम करें। हमारी उमीदें, हमारा भी सपना है की हमारा उत्तर प्रदेश भी गुजरात, दिल्ली, महाराष्‍ट्र जैसे तरक्‍की करे। आश करता हूं कि आप अपने उत्तर प्रदेश को बेदाग होने नही देंगे।

7. विपिन आगरा से- मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अखिलेश इस बार वो करें जो और किसी नेता ने नहीं किया। विकास के लिए जो ओर किसी नेता ने नहीं किया हो।

8. इमाम हुसैन (सिवान बिहार के) साऊदी अरब से- मैं आने वाली सरकार के लिए बस इतना कहूंगा कि उसने जो वादा जनता से किया है, वो उसे पूरा करे, ताकि जनता को भी लगे कि उसने जिस पर विश्‍वास किया है वो सच्‍चा था।

9. फतेह बहादुर सिंह (यूपी इलाहाबाद के) साऊदी अरब से-मैं अखिलेश जी से सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि यूपी में शिक्षा पर ज्‍यादा ध्‍यान दें और बिजली कटौती को रोकें क्‍योंकि इससे हमारे किसानों को बहुत नुकसान होता है और बाकी अपने वादों को पूरा करें। मैं भगवान से कामना करूंगा कि आपकी पार्टी की छवि अच्‍छी बनी रहे। अब मेरी निजी समस्‍या अगर अखिलेश जी से या और कोई जो हमारी बात को भारतीय दूतावास तक पहुंचा सके। कई कंपनियां हैं जो हमें विदेश भेजने का काम करती हैं। वो भारत में हमसे एग्रीमेंट साइन करवाती हैं और यहां आने के बाद हमसे जबर्दस्‍ती दूसरा एग्रीमेंट साइन कराते हैं। वहां हमसे कुछ और सैलेरी बतायी जाती है और यहां कुछ और होती है, जो काफी कम होती है। हम यहां आने के बाद मजबूर हो जाते हैं और हमें मजबूरी में काम करना पड़ता है। हमारे ट्रेड का छोड़ कर कोई भी काम थमा दिया जाता है। जब काम नहीं करो तो काम नहीं देने की धमकी देते हैं। हम क्‍या हमारी मजबूरी कोई समझने वाला है कहने को तो बहुत कुछ है, रोते हुए लिख रहा हूं बस... धन्‍यवाद वनइंडिया हिन्‍दी.

10. संजय अग्रवाल- उत्तरप्रदेश की जनता ने आखिर अपने भाग्य का फैसला कर ही लिया मुख्यमंत्री कोई भी बने उसे ये अछी तरह समज लेना चाहिए की जनता ने उसे ये बागडोर उसपर शासन करने के लिए नहीं बल्कि उसकी सेवा करने के लिए सौंपी है। प्रकति ने इस प्रदेश को क्या कुछ नहीं दिया यहाँ बारह मास बहने वाली नदियां हैं, खनिज संशास्धन हैं सुन्दर प्रकृति है, विशव प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल हैं, उनको बढ़ावा देना जनता के स्वाथ्य एवं रोज़गार पर ध्यान देना। बाहू बलियों पर लगाम, उचित न्याय व्यवस्था पुलिश प्रशासन में सख्‍ती मुख्‍य है। सत्ता में ये लोग अपना उल्लू सीधा करने में सीधे सरकार को प्रभावित करते हैं। जिससे भ्रष्टाचार बढता है, जिससे प्रशाशन में बेठे मंत्री इनके छोटे से स्‍वार्थ के लिए अपना इमान भी खोते हैं और लालची बनकर इनका चुप कर खूब साथ देते हैं, साथ ही साथ सरकारी योजनाओ में बे हिसाब घपला कर इन लोगों से मिल बात कर खूब पैसा खाते हैं इन के देखे देख मंत्री भी इन का साथ देने लगते हैं इस तरह भ्रष्‍टाचार का काला पैसा धीरे-धीरे बदने लगता है जब देश के खून पसीने की कमाई को ये लोग जमकर उड़ रहे हैं। इसलिए न्याय में शक्ति एवं शक्त लोकपाल लायें। प्रशाशन में पारदर्शीता सरकारी योजनाओं का आम जनता तक पहुंचना, जिससे रोजगार एवं स्वाथ्य में बढ़ोत्‍तरी हो जिससे देश के आद्योगिक, सांस्‍कृतिक एतिहासिक एवं प्राचीन संस्कृति का विकास हो इससे प्रदेश आगे बढ़ेगा अगर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा और ये विकास की गंगा बहती ही जायेगी। जय हिंद जय भरत... वन्दे मातरम।

11. आनंद कुमार- अखिलेश जी से ये कहना चाहुंगा की उत्तर प्रदेश की जनता ने जो आप लोगो को मौका दिया है उस पर खरा उतरे और जो वादे आप लोगो ने किये है उसे निभाकर एक नई मिसाल दे, साथ ही गुंडा गर्दी में लगे लोगो को हमेशा के लिए अपने से दूर रखें, इतना विकास जनता के सामने रखिये की आने वाले चुनाव में आपकी पार्टी को छोड़ जनता सब नाम भूल जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+