खंड-खंड हो सकता है भाजपा का सपना, खंडूरी नहीं है जरूरी

अगर राज्य में 70 सीटों में आए नतीजों के समीकरण की बात की जाए तो कांग्रेस 32 सीटों के साथ पहले नंबर की पार्टी बनी है। जबकि राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी 31 सीटें ही जीत पाई है। यहां सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका बसपा और अन्य दिखाए दे रहे हैं। बसपा को जहां 3 सीटें मिली हैं वहीं अन्य ने 4 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है।
सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने का दावा ठोक सकती है। इसमें उसे अन्य का साथ भी मिल सकता है। इन अन्य की 4 सीटों में से 1 सीट पर यूकेडी ने अपना कब्जा जमाया है। जिसने चुनावों से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि अगर वह कोई सीट जीतने में कामयाब रही तो भारतीय जनता पार्टी को किसी भी कीमत पर समर्थन नहीं देगी।
इसके अलावा अन्य की तीन सीटों में एक बागी कांग्रेसी है। जिसे कांग्रेस मनाने में जुटी हुई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह बागी विधायक कांग्रेस में वापसी कर सकता है। जिससे कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जरूरी 36 सीटों के आंकड़े तक पहुंच सकती है। अगर कांग्रेस 4 अन्य उम्मीदवारों में से 2 को मनाने में कामयाब हो जाती है तो बाकी के बचे 2 उम्मीदवार भी उसका साथ दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications