शेहला हत्याकांड के तीन आरोपी सीबीआई हिरासत में

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि शेहला समूद हत्या कांड अभी तक सीबीआई के लिए पहाड़ की तरह बना हुआ है, इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है या नहीं यह जांच से ही पता चल पाएगां। गौरतलब है कि शेहला मसूद केस में सीबीआई कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपनी साख मजबूत करने में लगी हुई है। अभी हाल ही में सीबीआई को पता चला था कि जाहिदा और सबा पिछले महिने 19 फरवरी 2012 को कानपुर गई थी, और इसकी जानकारी जाहिदा के पति असद परवेज को भी थी।
सूत्रों के अनुसार आपको बताते चले कि सीबीआई ने पता लगा लिया है कि शेहला मर्डर के बाद जाहिदा और सबा कानपुर क्यों गई थी और किससे मिली थी। इस खुलासे के बाद सीबीआई को अन्य कई केसों के खुलासे में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट शहला मसूद हत्याकांड में भोपाल की ही आर्किटेक्ट जाहिदा परवेज को मुख्य आरोपी के रूप में सीबीआई ने हिरासत में लिया है।
जाहिदा के साथ घटना में साथ देने वाले साकिब डेंजर को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया था। शहला की हत्या के पीछे कई भाजपा नेताओं के हाथ की भी बात सामने आ रही। खबर है की मप्र टूरिज्म के ठेके में भाजपा के एक रसूखदार विधायक जो की टूरिज्म डेवलेपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष भी थे, काफी मदद करते थे।












Click it and Unblock the Notifications