राहुल गांधी ने यूपी में हार स्वीकारी, कहा मैं वापस आऊंगा

नई दिल्ली। हार के बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि निश्चित रूप से मैंनें यूपी चुनाव की जिम्मेदारी ली थी इसलिए मैं अपनी हार को स्वीकारता हूं। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मै हार से सबक लूंगा और चिंतन करूंगा कि गलती कहां की।

हमारे पास यूपी में बुनियाद कमजोर थी लेकिन हम चुनाव लड़े, पूरी मेहनत से लड़े इसलिए हार हुई है तो इसके भी कारण हैं। हमने मेहनत की लेकिन रिजल्ट अच्छा नहीं आया इसके बारे में हम फिर से सोचेगें।

राहुल ने कहा कि मैनें यूपी की जनता से वादा किया है कि मैं उनके साथ हर जगह खड़ा रहूंगा तो मैं रहूंगा। हमने चुनाव हारा तो कई बात नहीं, मेरा काम चलता रहेगा। हां उन्होंने यह जरूर कहा कि साल 2007 से रिजल्ट अच्छा है।

मै समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश को जीत के लिए बधाई देता हूं। और शुभकामनाएं देता हूं कि वो राज्य में अच्छा शासन करें। जब यूपी में प्रचार मैंने किया तो हार होने पर जिम्मेदारी भी मेरी ही होगी जिसे मैं स्वीकारता हूं। मेरा काम है जनता के दुख-दर्द को दूर करना तो मैं वो करता रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+