चुनाव खत्‍म, पांच रूपया तक बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

petrol
दिल्‍ली। जनता से वोट लेने के बाद अब उनकी जेब ढ़ीली करने की बारी आ गई है। अभी तक पांच राज्‍यों में विधानसभा का माहौल चल रहा था, अब चुनाव का परिणाम आने के बाद जनता को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। सूत्रों के अनुसार ऐसी खबर आ रही है क‍ि पेट्रोल के दामो में पांच रूपये की प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी होने की आशंका है।

इससे पहले 13 फरवरी को तेल कंपनियों की तरफ से ऐसे संकेत दिए गए थे कि जल्‍द ही पेट्रोल व डीजल के दाम जल्‍द ही बढ़ाए जा सकते हैं। मगर पांच राज्‍यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण दाम बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन अब की जा सकती है। अब जनता वोट दे चुकी है, 5 राज्‍यों की सत्‍ता का फैसला हो चुका है।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम का कहना था कि अंतर्राष्‍ट्रीय मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। जिसके बावजूद देश में तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। ऐसा फैसला किया गया था क‍ि जबतक चुनाव है तबतक तेल के दाम नहीं बढ़ाए जाएगे। वहीं कंपनियों का कहना है कि ज्‍यादा लंबे समय तक तेल की कीमतों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। इस साल आईओसी को 8,176 करोड़ का घाटा हुआ है। जबकि पिछले साल उसे 3,540 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+