बदले की नहीं बदलाव की राजनीति करेगी सपा
लखनऊ। आज सपा ने प्रदेश यूपी में भारी बहुमत हासिल किया है। इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पर्टी ने 202 के जादुई आंकड़े को छू लिया है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में अभी तक 206 सीटें आई हैं।
अब से थोड़ी देर पहले सपा युवराज अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता करके मीडिया और जनता को तहे दिल से धन्यवाद दिया है और कहा है कि पार्टी ने जो वादे किये हैं उसे वो जरूर पूरा करेंगे। मायावती के पार्को के बारे में जब सवाल किया तो अखिलेश यादव ने बड़ी ही विनम्रता से जवाब देते हुए कहा कि पार्क तोड़े नहीं जायेंगे और वहां अस्पताल बनेगा। जिससे साफ होता है कि सपा इस बार बदले की राजनीति करने नहीं आयी है बल्कि बदलाव की राजनीति के मूड में है।
अखिलेश यादव की बातों से लग रहा था कि वो अपने वादों को हकीकत में बदलेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह प्रदेश के लिए शुभ संकेत है। खैर वादो का क्या? जब तक हकीकत में ना बदले। सपा की संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिसमें सीएम पद के लिए कौन होगा इस का नाम तय होगा।













Click it and Unblock the Notifications