राजस्थान की पहाडिय़ों से टकराया मिराज लड़ाकू विमान

विमान मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ा था। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण इंजन में फ्यूल लीकेज होना माना जा रहा है। वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर 12.40 पर ग्रामीणों ने पहाडि़यों से जोरदार धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि पहाडि़यों से आग की लपटें और धुआ भी निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी वहां पहुंचा। पिछले 10 दिनों में मिराज-2000 की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मध्य प्रदेश में 24 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications