चीन का रक्षा बजट, भारतीय रक्षा खर्च का तिगुना

india china
बीजिंग। चीन के रक्षा बजट में भारी बढोत्‍तरी अन्‍य देशों के लिए बना चिंता का विषय। चीन के इस बाद जो रक्षा बजट पेश किया था वह भारत‍ के कुल रक्षा खर्च का तीन गुना है। रक्षा खर्च में भारी बढ़ोतरी की घोषणा के बाद चीन ने आज अपने घरेलू सुरक्षा बजट में 11.5 फीसदी की भारी वृद्धि करते हुए इस क्षेत्र में 111 अरब डालर खर्च करने का ऐलान किया।

परोक्ष रूप से चीन तिब्बत और शिनजियांग क्षेत्रों में अशांति को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों के तहत यह कदम उठा रहा है। रक्षा बजट के मुकाबले कुछ ही अधिक घरेलू रक्षा बजट की घोषणा सोमवार यहां जारी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की गयी। देश में नेतृत्व परिवर्तन से पूर्व अस्थिरता की आशंका जतायी जा रही है।

घरेलू रक्षा बजट में यह वृद्धि ऐसे समय में की गयी है जब चीन के तिब्बती आबादी वाले हिस्सों में तनाव फैला हुआ है और कुछ ही दिन पहले शिनजियांग में हमला हुआ है। शिनजियांग में अल्पसंख्यक मुस्लिम उग्यूर लोग रहते हैं और इस हमले में 20 लोग मारे गए थे। चीनी वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मसौदे के अनुसार स्थानीय और केन्द्र सरकार का घरेलू रक्षा बजट 111.4 अरब डालर होने का अनुमान लगाया गया है। पिछले वर्ष चीन ने इस मद में 629.3 अरब यूआन की राशि खर्च की थी जो वर्ष 2010 के मुकाबले 13.8 फीसदी अधिक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+