वैज्ञानिक: उत्तर भारत में भयंकर भूकंप का खतरा

प्रोफेसर जैन के अनुसार इस समय हिमालय में बड़े पैमाने पर भूगर्भीय गतिविधियां चल रही है। हिमालय और उससे सटे इलाको में हमेशा से ही भूकंप का खतरा बना रहेगा। हिमालय के आसपास के कुछ इलाके ऐसे है जहां सैकड़ो सालों से भूकंप नहीं आया है। पूवोत्तर भारत के सीमावर्ती इलाकों में 1950 में जबर्दस्त भूकंप आया था। उससे पहले वहां पर 1897 में आया था।
भूकंप के बारे में बताते हुए सुधीर जैन ने कहा कि इंडो-ऑस्ट्रेलियन टेक्टॉनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट एक-दूसरे की तरफ बढ़ रहे हैं। इन समय समय पर अपने आप को स्थिर करना पड़ता है। जिसके कारण भूकंप आता है। सोमवार को आए भूकंप के कारण हरियाणा के हिसार के उलकाना इलाके में एक दिवार गिर गई, जिसके मलवे में छह लोग दब गये है।












Click it and Unblock the Notifications