एग्जिट पोल तो टीआरपी जुटाने का साधन है: चुनाव आयोग

हर चैनल पर कौन बनेगा मुख्यमंत्री कह लोग बहस करते नजर आये जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने कहा कि इन सर्वेक्षणों को मनोरंजन चैनलों तक सीमित कर देना चाहिए। यह चैनलों की खासी कमाई और टीआरपी बटोरने का हथकंडा है, जिसे ज्यादा हवा नहीं देनी चाहिए।
कुरैशी ने टि्वटर पर लिखा है कि वोटिंग से पहले और वोटिंग के बाद एग्जिट पोल दिखाये जाने का ज्यादा फायदा लोगों को मिलता है इसलिए चैनल वाले यह दिखा रहे हैं। लोगो का भी अच्छा मनोरंजन होता है इससे। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मतदान तीन मार्च तक सर्वेक्षण दिखाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications