अब किन्नरों के सहारे बिहार सरकार पूरा करेगी लक्ष्य

आपको बता दें कि बिहार में जन्म पंजिकरण का प्रतिशत केवल 36 प्रतिशत है। जो कि बाकी राज्यों की तुलना में काफी कम है। सरकार की इस नयी स्कीम के तहत किन्नर हर उस घर में पंजीकरण फार्म के साथ जाएंगे, जहां किसी नवजात ने जन्म लिया हो।
जन्म पंजीकरण के प्रतिशत को 2015 तक 100 फीसदी करने का लक्ष्य है, जिसे हर हालत में पूरा करने की कोशिश सरकार करेगी। किन्नरों को इसके लिए मानदेय भी उपलब्ध कराया जाएगा। ठीक इसी तरह मृत व्यक्तियों के बारे में पंजिकरण दाह संस्कार कराने वाली जाति करायेगी और उन्हें भी मानदेय दिया जायेगा।
किन्नरों को ऐसा करते देखना अपने आप में भले ही आश्चर्य करने वाला हो लेकिन बिहार सरकार इस आश्चर्य को भी साकार करने की तैयारियों में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications