जया ने कहा त्रिशंकु होगी यूपी विधान सभा
उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के कारनामों को जनता भूल नहीं पायी है। इन चुनावों में किसी दल को बहुमत नहीं मिलेगा जिसके परिणास्वरुप राज्य मे त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता मायावती सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई गुंडई को लोग भी नहीं भूले है।
उन्होंनें कहा कि यह सोचना गलत है कि बसपा को हटाने के बाद जनता सपा को सत्ता में लायेगी। राज्य के लोग सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का चाल, चरित्र और चेहरा जानते है। सपा चाहे लाख दावा कर ले पर वह सरकार नहीं बना पायेगी। जयाप्रदा का कहना है कि प्रदेश की त्रिशंकु विधानसभा में उनकी पार्टी लोकमंच की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। रामपुर की जनता से उम्मीदें जताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग उन्हें बहन मानते हैं लिहाजा उनका जीतना तय है।
उन्होंने कहा कि इस इलाके की जनता ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें काफी प्यार दिया है। सपा नेता आजम खां के सबन्ध में उन्होंनें कहा कि वह उन्हें भाई मानती रही हैं लेकिन उनके हाथ मेरी गर्दन तक पहुंचने लगे।
वह श्री आजम की तरह अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं लेकिन भगवान से प्रार्थना कर सकती हैं कि उन्हें समझ और बुद्धि दे। वहीं दूसरी ओर आजम खां ने जयाप्रदा पर रामपुर की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाडऩे का आरोप लगाया और अपील की कि वह जयाप्रदा कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे इलाके का साम्प्रदायिक सौहार्द खराब हो।













Click it and Unblock the Notifications