एक्जिट पोल- यूपी में सपा आगे, पर बसपा थी पिछले में फेल

दिल्ली (ब्यूरो)। अगर एक्जिट पोल पर भरोसा करें तो यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि ध्यान रखनवाली बात है कि यूपी के पिछले चुनाव किसी भी एक्जिट पोल में बसपा नहीं जीत रही थी। लेकिन बसपा को पूर्ण बहुमत मिला। उम्मीद करनी चाहिए इस बार एक्जिट पोल की भद्द नहीं पिटेगी। हेडलाइंस टुडे तो कुछ ज्यादा ही उत्साहित है उसने सपा को 195-210 तक सीटें दिला रहा है।

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा का कमल और कांग्रेस का पंजा सिर्फ इस बात पर ही इतरा सकते हैं कि दोनों ने पिछले विधानसभा चुनाव से अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस को बहुमत हासिल होता नजर आ रहा है। विभिन्न एजेंसियों की तरफ से किए गए एक्जिट पोल में सत्ता की दौड़ की कुछ ऐसी ही तस्वीर उभर रही हैं। यूपी में कोई भी एजेंसी किसी भी दल को बहुमत नहीं दिखा रही है। सपा को सबसे बड़े दल के रूप में सभी दिखा रहे हैं।

वहीं एक्जिट पोल की मानें तो देहरादून और चंडीगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री काबिज होते दिख रहे हैं। यूपी के लिए दिखाए गए संख्याबल अगर हकीकत बने तो साइकिल के हैंडल पर कांग्रेस का हाथ पड़े बगैर मुलायम को सत्ता का सफर करना संभव नहीं होगा। वैसे उत्तर प्रदेश में 403 सीटों वाली विधानसभा में हेडलाइंस टुडे के एक्जिट पोल ने सपा को लगभग अकेले दम पर सत्ता के बेहद करीब पहुंचा दिया है।

इसमें मुलायम की पार्टी को 195 से 210 के बीच सीटें मिलती दिखाया गया है। इसके अनुसार, 88-98 सीटों के साथ बसपा दूसरे नंबर पर है। भाजपा 50-56 सीटें लेकर तीसरे नंबर पर है तो कांग्रेस-रालोद गठबंधन 38-42 विधायकों के साथ चौथे नंबर पर है। स्टार नेल्सन ने सपा को 160 सीटें देकर पहले नंबर पर तो रखा है लेकिन बहुमत के आंकड़े से उसे बहुत दूर रोक दिया है। यानी नंबर की जुगत में चुनाव बाद का गठबंधन नहीं करने के राहुल गांधी की जिद को तोड़ने की मशक्कत करते सपा नेता दिख सकते हैं।

स्टार ने बसपा को 86 सीटें ही दी हैं। जबकि इसके अनुसार भाजपा 80 सीटें लेकर मायावती की पार्टी के बेहद करीब पहुंच गई है और कांग्रेस व रालोद को क्रमश: 58 और 12 सीटें दी गई हैं। इंडिया टीवी सी वोटर ने सपा को 137-145 सीटें देकर बहुमत जुटाने की उसी मुसीबत को दिखाया है जो स्टार ने पेश की है। इसमें खास बात यह है कि बसपा को 122-130 सीटें देकर सपा के करीब इसने पहुंचा दिया है।

सी वोटर ने भाजपा को 79-87 देकर कांग्रेस रालोद के 39-55 सीटों से भगवा पार्टी का अच्छा प्रदर्शन बता दिया है। न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य ने सपा को 185 सीटें मिलती दिखाई हैं और बसपा को 85 सीट दी हैं। भाजपा और कांग्रेस को 55 सीटों के साथ बराबरी पर ला खड़ा किया है।

उत्तराखंड की कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्र्रेस को बहुमत मिलने का आंकड़ा ही ज्यादातर एक्जिट पोल ने दिया है। हेडलाइंस टुडे ने कांग्रेस को 38-42 सीट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता तय कर दिया है जबकि भाजपा को 26-30 सीटें ही मिल रही हैं। आईबीएन ने कांग्रेस को 31-41 सीटें देकर सत्ता की कुर्सी उसी के हाथ लगने की भविष्यवाणी की है जबकि भाजपा को 22-32 पर ही संतुष्ट होना पड़ेगा।

बसपा और अन्य को चार से दस सीटें ही आईबीएन ने दी हैं। कुल 117 सीटों वाले पंजाब में हेडलाइंस टुडे के नतीजों ने तो कांग्रेस को 58-62 सीटें देकर चंडीगढ़ में उसकी सरकार बना दी है। उसके मुताबिक शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) को 50-54 सीटें मिल रही हैं जो विपक्ष में बैठेगा। पंजाब के लिए न्यूज 24 ने कांग्रेस को 60 सीटें देकर सत्ता में प्रवेश करा दिया है। तो एसएडी को 52 सीटों के साथ ही संतुष्ट होना पड़ेगा।

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में न्यूज 24 ने भाजपा को 18-22 सीटें देकर सबसे बड़ा दल बताया है। कांग्रेस को पणजी में 15-19 सीटें हासिल होंगी। यानी गोवा की सत्ता के लिए दोनों काफी करीब हैं। मणिपुर में इंडिया टीवी कांग्रेस को 23 से 27 सीटें दी हैं। जबकि एमपीपीपी को 10 से 14 और टीएमसी को 7 से 11 व अन्य को 13 से 15 सीटें दी हैं। 53 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनना एक्जिट पोल में तय माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+