30 मार्च को राज्यसभा चुनाव में होगी जंग

Parliament of India
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों में राज्यसभा की 58 सीटों के लिए होने वाले चुनाव कार्यक्रम की शनिवार को घोषणा की। 30 मार्च को होने वाले इस चुनाव के लिए अधिसूचना 12 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है जबकि 22 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव 30 मार्च को होगा।

आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और राजस्थान में 58 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इसी दिन बिहार के लिए भी चुनाव होंगे। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी, राजद के राजनीति प्रसाद, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, भाजपा की हेमा मालिनी और राज्यसभा के उपसभापति के रहमान खान प्रमुख हैं।

इसके साथ ही शिवसेना के मनोहर जोशी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख, संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, भाजपा के कलराज मिश्र, विनय कटियार, बसपा के नरेश चंद्र अग्रवाल, तणमूल कांग्रेस के मुकुल राय का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+