फागुनी गीतों संग जमेगा होली का रंग

Holi
फरीदाबाद। होली के रंग में डूबने को शहर तैयार है। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा फूलों की होली व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोग फागुनी गीत-संगीत पर होली की मस्ती का आनंद लेंगे। फागुनी गीतों से रविवार को श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर गूंज उठेगा। बृज के गीत-संगीत और वहां की संस्कृति से लोगों को भिगोने के लिए आ रही हैं मथुरा, वृंदावन और बृज की टीमें।

एनएच-पांच के इस मंदिर में श्री बृजधाम सिद्धपीठ सभा की प्रसिद्ध फूलों की होली में पूरा शहर मस्ती से झूम उठेगा। फूलों की होली 27 साल से खेली जा रही है। 1972 से शुरू हुई फूलों की यह सात्विक होली अब शहर के लिए रिवायत बन गई है। होली के इस भव्य आयोजन में पूरा शहर एक-दूसरे को गुदगुदाने के लिए थोड़ी ठिठोली और फिर फूलों की होली खेलने के लिए तैयार है।

मुनिराज के अनुसार होली से पहले पडऩे वाले रविवार को हर साल फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन समारोह के आयोजन का उद्देश्य इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना होता है, ताकि छुट्टी होने के कारण अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले सकें। छुट्टी होने के कारण बढ़ी संख्या में लोग इस समारोह में हिस्सा लेते हैं। समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

मुनिराज के अनुसार पूरे शहर से युवा, बच्चे, बड़े और बुजुर्ग इस फूलों की होली में हिस्सा लेते हैं। रविवार को होने वाले होली महोत्सव के लिए 2 हजार किलो फूलों की खरीदारी की गई है। हर वर्ष लाखों रुपए के फूलों की खरीदारी की जाती है। इन फूलों की पत्तियों को अलग करने का काम किया जा रहा है। होली के लिए गेंदा, गुलाब और अन्य तरह के फूल मंगाए गए हैं। रविवार को कृष्ण-राधा की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। होली के दौरान फूलों की बारिश से ये ढंक जाएंगी। पूरा मंदिर परिसर होली के गीत-संगीत से गूंज उठेगा।

यहां-यहां होगा होली का धमाल

होली के उपलक्ष्य में मिशन जागृति द्वारा रविवार को डबुआ कॉलोनी में संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम होली गीत का आयोजन किया जा रहा है। श्री अग्रवाल सभा भी सेक्टर-19 स्थित महाराज अग्रसेन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। इसमें मुख्य अतिथि डीसी डॉ. राकेश गुप्ता मौजूद रहेंगे। मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन सीही गेट रोड स्थित सिंगला धर्मशाला में किया जाएगा।

उत्तरांचल मैत्री संघ द्वारा सेक्टर-55 स्थित श्री बद्रीनारायण मंदिर में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। अभयकरण मार्शल आट्र्स एसोसिएशन की ओर से मंझावली स्थित द्रोण हेरिटेज फार्म हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में सात मार्च को होली महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज भक्तों को प्रवचन, आशीर्वाद, प्रसाद व रंगों से सराबोर करेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों की संख्या में भक्त भागीदारी करेंगे।

इनमें नाइजीरिया, स्पेन, साउथ अफ्रीका, दुबई, चीन, हांगकांग आदि देशों से भी भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में सुबह लोक कल्याण के लिए हवन होगा। इसमें स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज भक्तों के साथ मिलकर समिधा डालेंगे। इसके बाद स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य भक्तों को आशीष वचन कहेंगे और होली खेलेंगे। इस अवसर पर जयपुर से आए भजन गायक संजय पारिख व उनके सहयोगियों की टीम कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+