विधायक पुत्र ने दी रूसी युवती को जान से मारने की धमकी!

Woman
दिल्ली (ब्यूरो)। रुसी युवती ने पुलिस से कहा, एमएलए का बेटा कहता है तुम्हें मार मार डालूंगा। दिल्ली के छतरपुर में रह रही रूसी युवती ने मेरठ (यूपी) की सरधना सीट से विधायक के बेटे पर मारपीट व जान से मारने तथा दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया है।

गुड़गांव की एक कंपनी में आर्किटेक्ट रुसी रशियन युवती ने दिल्ली पुलिस को भी कठघरे में खड़ा कर रूसी दूतावास, गुड़गांव व दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर विधायक के बेटे के कहर से बचाने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि दो दिन पहले उसने दिल्ली के महरौली थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसके बाद से विधायक का बेटा और भी धमकी देने लगा है।

गुड़गांव के डीएलएफ फेज-फोर स्थित अपने वकील गगन छाबड़ा के आवास पर शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विदेशी युवती ततानिया बुतेवा ने आपबीती सुनाई। बकौल ततानिया वह दिल्ली में रहकर गुड़गांव में एक साल से नौकरी कर रही है। इस दौरान उसकी दोस्ती विधायक चंद्रवीर सिंह के बेटे विवेक प्रताप सिंह से हो गई थी। बीच में उसकी दोस्ती टूट गई थी। एक महीने पहले वह अपने देश चली गई।

29 फरवरी की सुबह दस बजे भारत आई और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से निकल रही थी। विवेक का फोन आ गया। उसने बात नहीं की। आरोप है कि नशे में धुत हो विवेक शाम करीब चार बजे उसके फ्रीडम फाइटर एंकलेव स्थित प्लैट पर पहुंच गया। विदेशी युवती का आरोप है कि विधायक के बेटे ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ मारपीट की।

उसका पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल छीने और जान लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने बाथरूम में बंद होकर किसी तरह से अपने बगल में रह रहे दोस्तों को आवाज दी। उनके आने पर विवेक भाग गया। इसकी शिकायत उसने उसी दिन दिल्ली के महरौली थाने में दी तो पुलिस कर्मियों ने हल्की धाराएं लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+