एमसीडी चुनाव से पहले ही बीएसपी पार्षद अंदर

Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। एमसीडी चुनाव को देखते हुए दिल्ली में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्षदों की कोशिश है कि आचार संहिता के लागू होने से पहले ही पहले अपनी अपनी फाइलें दौड़ा ली जाए। जिससे अवाम के सामने जाने में मदद मिल सके। पर इस क्रम में बसपा के पार्षद कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी दिखा रहे हैं जिस कारण एमसीडी अफसरों और पार्षदों में नोकझोंक बढ़ गया है। इसी कारण शनिवार को एक बसपा पार्षद प्रवीण गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण पर आरोप है कि उन्होंने एमसीडी नरेला जोन के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कुलदीप यादव के साथ मारपीट की तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाया।

डीसी का कहना है कि पार्षद आचार संहिता लागू होने से पहले उनसे जबर्दस्ती कुछ फाइलें पास कराना चाह रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, प्रवीण गुप्ता के पीए का आरोप है कि डीसी ने प्रवीण के साथ बदसलूकी की, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल कुलदीप यादव और प्रवीण गुप्ता एक ही अस्पताल में भर्ती हैं।

डीसी कुलदीप यादव ने केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, निगम पार्षद प्रवीण गुप्ता शुक्रवार दोपहर कुछ साथियों के साथ उनके ऑफिस में घुस गए और उन्हें थप्पड़ मारे। डीसी का कहना है कि मुझे दो सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं। लेकिन वारदात के वक्त एक पुलिसकर्मी मौके से नदारद था। घटना के बारे में प्रवीण गुप्ता से बात नहीं हो सकी। उनकी ओर से उनके पीए वीरेंद्र ने बताया कि जब से कुलदीप यादव डीसी बने हैं, तब से कोई विकास कार्य मंजूर नहीं हुए। कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया तो डीसी ने उनके साथ बदतमीजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+