राखी की ताकत बताएगी रामपुर की जनता: जयाप्रदा
रामपुर। अपना वोट डालने रामपुर पहुंची अभिनेत्री और सांसद जयाप्रदा ने कहा कि वोट डालना हर किसी का अधिकार है इसलिए मैं अपने अधिकार का प्रयोग करने आयी हैं। अपनी पार्टी के बारे में जयाप्रदा ने कहा कि उनकी पार्टी ने यूपी की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं।
उन्होंने कहा कि वो यह तो नहीं कह सकती है कि उनकी पार्टी कितनी सीट जीतेगी लेकिन इतना तय है कि प्रदेश की सरकार बनाने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की वजह से सपा और मुलायम सिंह का पत्ता जरूर साफ होगा।
उन्होंने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आज रंदी राजनीति करने वालों की बात नहीं करना चाहती हैं, बस वो इतना मानती है कि जनता सब समझ रही है, वो उनका साथ जरूर देगी। क्योंकि अब उनके सामने बहन की राखी का बदला चुकाने का वक्त आ गया है। अब वो दिन दूर नहीं जब दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications