यूपी के 7वें चरण में 62 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग
ताजा अपडेट के लिए आप पेज को रिफ्रेश करते रहिये।
5:00 बजे। अंतिम चरण का मतदान खत्म।
3:30 बजे । उत्तर प्रदेश के सातवें और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 51.9 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर तीन बजे तक बरेली में 57 फीसदी, बंदायु में 51 फीसदी, रामपुर में 51 फीसदी, पीलीभीत में 55 फीसदी, शाहजहांपुर में 51 फीसदी, बिजनौर में 53.4 फीसदी, ज्योतिबाफुले नगर में 56 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 55 फीसदी वोटिंग की खबर है।
3:oo बजे: यूपी की दस सीटों पर 52 प्रतिशत वोटिंग । अनुमान कि 90 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग होगी।
1:30 बजे। मुरादाबाद में सांसद अजहर ने वोट डाला।
1: oo बजे। मतदान केन्द्रों में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सुबह 12:30 बजे। पीलीभीत में किन्नरों ने भी डाला वोट। कहा हम भी इस देश के अभिन्न अंग है।
सुबह 11 बजे तक यूपी के दस जिलों पर 25 फीसदी मतदान। वोटिंग की तेजी से सभी हैरान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम चरण का मतदान सभी चरणों पर भारी पड़ेगा।
सुबह 11 बजे: लखीमपुर खीरी में 21 प्रतिशत तक वोटिंग।
सुबह 9 बजे तक बरेली में 15% तक वोटिंग, जेपीनगर में 17% तक वोटिंग, पीलीभीत में 11%, लखीमपुर में 11%, मुरादाबाद में 10% तक वोटिंग।कुल मिलाकर सभी 10 सीटों पर 10% तक वोटिंग।
सुबह 9 बजे: वोट डालने पहुंचे रालोद के युवराज जयंत चौधरी ने कहा कि वो दावा करते है इस बार प्रदेश में कांग्रेस और रालोद की ही सरकार बनेंगी।
सुबह 8:30 बजे। बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर में वोट डालने के लिए युवाओं में काफी जोश। मीडिया से बातचीत में लोगों ने कहा कि वो अब प्रदेश में विकास चाहते हैं इसलिए वोट डालने के लिए आये हैं।
सुबह 8:05 बजे : रामपुर में वोट डालने पहुंची जयाप्रदा। कहा वोट डालना हर किसी का अधिकार है और वो गुजारिंश करती है कि आज के दिन को लोगों को अपना अधिकार का प्रयोग जरूर करें।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और नेपाल और उत्तराखंड से सटी सीमा सील कर दी गई है। मतदान के लिए 18 हजार 957 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 27 हजार 500 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है।
इसके पहले प्रदेश के 343 विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें चरण में आज 60 सीटों पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
रालोद का गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में साल 2007 में मायावती यानी बसपा का कब्जा हो गया, जिसे छीनने की पूरी कोशिश इस बार रालोद ने की है। इस चरण के कुल 57 सीटों में से बसपा को 27, सपा को 17, भाजपा को 09, राष्ट्रीय परिवर्तन दल को दो तथा कांग्रेस और अन्य को एक-एक सीट मिली थी।
आपको बता दें कि इस चरण में कुल 962 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें सौ महिला प्रत्याशी भी हैं। अंतिम चरण में प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा लखीमपुर खीरी जिलों में मतदान हो रहे हैं।
अंतिम चरण में केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद के लखीमपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की आंवला, उनके सांसद पुत्र वरूण गांधी की पीलीभीत और पूर्व क्रिकेट स्टार अजहरद्दीन के मुरादाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों भी मतदान हो रहा है। आजम खान की भी प्रतिष्ठा भी दांव पर है।













Click it and Unblock the Notifications