गोवा में रिकॉर्ड 80 प्रतिशत मतदान

polling
पणजी। लोकतत्र के इस महापर्व की शुरूआत सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक चली। मतदाताओं ने इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया और मतदान प्रतिशत का नया रिकार्ड बनाकर जागरूकता की एक मिसाल कायम की। गोवा में लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ है जोकि हर बार से और हर राज्‍य में कही ज्‍यादा है।

गोवा में कुल 10.25 लाख मतदाता और इसके लिए 1,612 मतदान केन्द्र को बनाया गया था। मतदान की सुरक्षा के लिए 10,644 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इस चुनाव में कुल 215 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है, जिसमें नौ महिलाएं और 74 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।

छोटे तटीय राज्य में सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन और विपक्षी भाजपा-महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के बीच है। गोवा में पहली बार चुनाव आयोग (ईसी) ने निगरानी व्यवस्था शुरू की है जिसके तहत कंप्यूटर में सभी मतदाताओं के फोटोग्राफ और फिंगर प्रिंट दर्ज किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने 180 मतदान केन्द्रों को संवदेनशील घोषित किया था जहां पर अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया था। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16 सीटों पर विजय प्राप्त की थी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (3), महराष्ट्र गोमांतक पार्टी (2) और कुछ निर्दलीय के मदद से सरकार का गठन किया था। भाजपा ने उस चुनाव में 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+