जीद: महिला ने लगाई फांसी, चार पर मामला दर्ज

Suicide
जीद। गांव दुर्जनपुर में वीरवार शाम को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में ले नरवाना के सामान्य अस्पताल ले आई। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुर्जनपुर निवासी शमशेर की पत्नी बिमला (३६) ने वीरवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उचाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में ले नरवाना के सामान्य अस्पताल ले आई। मृतका के भतीजे गांव बडनपुर निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी बिमला की शादी बीस वर्ष पहले शमशेर के साथ हुई थी। शमशेर शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और बिमला से हमेशा मारपीट करता था। इस दौरान कई बार पंचायतों का दौर भी चला।

लेकिन शमशेर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शमशेर की ज्यादतियों से तंग आकर बिमला ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने रामफल की शिकायत पर पति शमशेर, सास तथा शमशेर के बड़े भाई के लड़के काला तथा सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची। मृतका के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+