आतंकवाद से जल उठा पाकिस्तान, 73 की मौत

पहली घटना अफगानिस्तान की सीमा से लगे तीराह क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर खुद को एक आत्मघाती बम ने उड़ा लिया, उस समय लश्कर ए इस्लाम के सदस्य जुमे की नमाज के बाद बाहर आ रहे थे। इस घटना में लगभग दो दर्जन आतंकवादी मारे गये है। यह क्षेत्र लश्कर ए इस्लाम के प्रभाव वाला क्षेत्र है।
दूसरी घटना सुरक्षा बलों और तालिबान समर्थित आतंकवादियों के बीच खूनी संघर्ष से जुड़ी है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी सुरक्षा विभाग ने बताया था कि कुर्रम कबाइली इलाके के मुख्य कस्बे पराचिनार में घनी भीड़ के पास मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल पर आए हमलावर ने अपने शरीर पर लगे विस्फोटक को उड़ा दिया। धमके से निकली खून की छिट्टी ने पूरे पाकिस्तान को रंग दिया था। यह इलाका पिछले कुछ वर्षो से जातीय हिंसा से खासा प्रभावित रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications