माया होलसेल की दुकान तो अजीत टैक्‍सी हैं: गडकरी

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने चुनावी जनसभाओं में बोलते हुए कहा कि मुझे यूपी के कई गांवों में जाने का मौका मिला। यूपी गरीब क्यों है मुझे ईष्या होती है। मैं किसान का बेटा हूं। अपने द्वारा संचालित 3 चीनी मिलों के माध्यम से मैंने 50 हजार युवाओं को रोजगार दिया है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर हम लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करायेंगे। श्री गडकरी ने कहा कि उप्र के गांवों की बदहाली, पढ़ाई के कमजोर स्तर और चिकित्सा की अव्यस्था व खराब सड़कों के लिए सपा-बसपा-कांग्रेस जिम्मेदार है।

ये सारे दल जातिवाद की राजनीति करते हैं। कांग्रेस ने देश को चूना लगाया, केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किए गए घोटालों ने सारी सीमांए पार कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस रहेगी तब तक भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। सोनिया का एक ही सपना है कि राहुल कब देश के प्रधानमंत्री बने। इसी प्रकार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अपने पुत्र अखिलेश को उप्र का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा है। उन्होंने मायावती को होलसेल की दुकान तो अजीत सिंह को टैक्सी कहा।

उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर हम इसे प्रथम विकसित राज्य बनाएंगे। मजहबी आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट पाने के लिए कांग्रेस-सपा-बसपा पिछड़ों के कोटे में डांका डालकर उनका नेवाला छीन रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। हम विकास की राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा उप्र में सुशासन, भ्रष्टाचार व गुण्डई मुक्त सरकार देंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस के नेताओं ने शासन नहीं किया बल्कि दबंगई किया व स्वयं का विकास किया।

ये लोग जनता के पसीने की कमाई का दोहन व शोषण किए, घोषणा किए, वादे किए, पांच वर्ष पूरे किए लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उप्र को सिर्फ तबाही, बदहाली, लूट, अत्याचार, दुराचार, हत्या तथा भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के राजनैतिक मैनेजरों को उत्तर प्रदेश की जनता के जनादेश का साफ एहसास हो चुका है, यह भी महसूस हो चुका है कि भ्रष्टाचार, घोटालों, मंहगाई, अपराध के प्रतीक बन चुके राजनैतिक दलों के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश के साथ जनादेश आ रहा है, धर्म-जाति के पिटे पिटाए फार्मूले से सत्ता के सिंहासन का सपना देखने वाले लोगों में निराशा साफ दिख रही है। इसी लिए यह दल जनादेश पर नहीं जुगाड़ के सहारे सत्ता का सपना देख रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही हम बसपा के भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। जो कारखाने ठप्प पड़े हैं उनको गति प्रदान करेंगे। उन्होंने नारा दिया कि ’तिलक तराजू और तलवार-पलटो माया की सरकार’। श्री शाही ने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जनता अत्याचार, दुराचार कदाचार से त्रस्त रही। लूट खसोट, भ्रष्टाचार, बलात्कार, हत्याओं का बोलबाला रहा।

ऐसी सरकार से बचने के लिए तथा भयमुक्त शासन, रोजगार परक अवसर, शिक्षा की सुविधाओं, किसानों को उपज का उचित मूल्य, महिलाओं व वृद्धों को सम्मान और प्रदेश में खुशहाली व विकास, उद्योग धंधों की स्थापना के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। ऐसे विकसित प्रदेश की परिकल्पना को भाजपा साकार रूप देगी। उन्होंने कहा कि इतनी बटन दबा दो और कमल खिला दो कि पूरा प्रदेश भाजपा मय हो जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+