कोर्ट में काले कोट वालों का कहर, पत्रकारों व पुलिस पर हमला

मामले की मीडिया कवरेज करने पहुंचे मीडियकर्मियों को कोर्ट परिसर में एंट्री की इजाजत नहीं दी गई। मीडियाकर्मी कोर्ट परिसर के बाहर से ही मामले की कवरेज कर रहे थे। उसी समय वकीलों और मीडियाकर्मियों में झड़प हो गई। जिसके बाद वकीलों ने मीडियाकर्मियों पर पथराव शुरु कर दिया।
इस पत्थरबाजी में पब्लिक टीवी का कैमरामैन नागेश बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। मगर वकीलों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और उस पर भी पत्थरबाजी की। जिससे कई पुलिस वाले घायल हो गए। पुलिस ने इस समय कोर्ट परिसर को घेर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications