आऱूषि केस की सुनवाई गाजियाबाद में ही होगी: सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने इस बाबत सीबीआई से जवाब मांगा था, जिसमे सीबीआई ने कहा कि तलवार दंपति यह बात इसलिए कह रही है क्योंकि यूपी में अग्रीम जमानत का प्रावधान नहीं है। और इस बार सीबीआई ने नूपुर तलवार को भी आरोपी बनाया है। अगर केस दिल्ली शिफ्ट होता है तो नुपुर तलवार को अग्रीम जमानत मिल सकती है।
इसलिए तलवार दंपति दिल्ली केस शिफ्ट करवाना चाहता है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि यह मामला केवल गाजियाबाद कोर्ट में ही चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तलवार दंपति को सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
निश्चित रूप में यह फैसला तलवार दंपति के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि पहली बार बतौर आरोपी नुपुर तलवार भी कोर्ट में पेश होंगी और हो सकता है कि उनकी गिरफ्तारी भी हो जाये।
आपको बता दें कि आरूषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें आरूषि हत्याकांड मामले की सुनवाई गाजियाबाद से नई दिल्ली स्थानांतरित करने का निवेदन था। इसपर कोर्ट ने सीबीआई को जवाब दायर करने के लिए कहा गया है। इस मामले की सुनवाई गाजियाबाद में सीबीआई की एक विशेष अदालत में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications