राहुल गांधी के सिर सेहरा बंधे इसलिए हो रहे हैं यज्ञ
इसलिए बिहार के मधेपुरा में वरिष्ट कांग्रेसी विष्णुदेव प्रसाद यादव ने सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया है। यज्ञ के बारे में बताते हुए कांग्रेसी नेता ने कहा कि यह पूजा-पाठ हमने दो कारणों से किया है, पहला हम ऊपर वाले से दुआ मांगते है कि वो हमारे युवराज को उनकी मेहनत का फल दे, यानी कि विधानसभा चुनावों में भारी मतों से कांग्रेस को जिताये दूसरा यह कि अब जल्द से जल्द हमारे युवराज दुल्हनिया ले आयें। खास बात यह कि राहुल की शादी के लिए आयोजित यज्ञ में बड़ी तादाद लोग हिस्सा ले रहे हैं।
देश के मोस्ट इलेजिबल बैचलर के रूप में विख्यात राहुल गांधी की लड़कियां खासी दीवानी है। खैर देखते हैं कांग्रेसी नेताओं की यह मेहनत और दुआ क्या रंग लाती है? उनका पूजा-पाठ उन्हें क्या फल देता है, कांग्रेस को सत्ता मिलती है कि नहीं और राहुल घोड़ी चढ़ते हैं कि नही यह तो आने वाला वक्त बतायेगा।













Click it and Unblock the Notifications