सबको पछाड़ कर राहुल आये अव्वल, अखिलेश दूसरे नंबर पर

लखनऊ। यूपी चुनाव का अंतिम मतदान 3 अप्रैल को हो जायेगा और 6 अप्रैल को परिणाम घोषित हो जायेंगे। नतीजे ही तय करेंगे की सरकार किसकी बनेगी लेकिन चुनावों के पहले जो आकंड़ा है उसके मुताबिक कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने एक मामले में सबसे आगे निकल गये है, अब आप पूछेंगे कि किस बात पर।

तो आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ही एक ऐसा नेता रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा चुनावी रैलियां की। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार में राहुल ने सूबे के अलग-अलग हिस्सों में 211 रैलियां कीं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 200, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने 59, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 96 तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर करीब 80 रैलियां कीं।

यानी की कांग्रेस के युवराज ने सबसे ज्यादा का आंकड़ा छुआ वहीं सपा के राजकुमार भी उनसे मात्र 11 अंक पीछे रह गये यानी कि इस बार चुनावी रैलियों में केवल युवराजों का ही बोलबाला रहा है। राहुल के कसीदे पढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे प्रचार अभियान के दौरान 48 दिन यूपी में बिताया। वहीं 18 विभानसभाओं में रोड शो किया।

खैर रैलियों और रोड शो के जरिये राहुल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है देखते हैं उनकी यह मेहनत कितना रंग लाती है। मंच पर उनका बसपा को कोसने वाला गलाफाड़ू भाषण प्रदेश में लगभग मर चुकी कांग्रेस को जिंदा करने में कितना कामयाब होता है यह तो 6 मार्च को शाम पांच बजे तक पता चल जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+