पांच मार्च को दिल्ली देखती तबाही का खौफनाक मंजर!

Terror
दिल्‍ली। क्या दहशत के लश्कर के साथ अब रेड आर्मी भी जुड़ रही है? दिल्ली में लश्कर की बेनकाब साज़िश के तार झारखंड के हजारीबाग से जुड़ते दिख रहे हैं। यहां के पबरा इलाक़े से एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आंतकी का नाम तौसीफ अहमद पीर बताया जा रहा है जो कश्मीर से ताल्लुक़ रखने वाला है। यह आतंकी जनवरी के बाद से यहां रह रहा था। उसे स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कल दिल्ली से गिरफ़्तार दो आतंकियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है।

पुलिस के मुताबिक इनकी योजना 5 मार्च को दिल्ली में धमाका करने की थी, उसके श्रीनगर जाने के लिए उन्होंने हवाई टिकट बुक कर रखा था। श्रीनगर से सीमा पार कर उन्हें पाकिस्तान भाग जाना था। खास बात यह है कि झारखंड के हजारी जो आतंकी गिरफ्तार किया गया है उसे दो जगहों पर बम ब्‍लास्‍ट करने का ठेका दिया गया था। पुलिस के मुताबिक तौसीफ अहमद पीर ने दो बार पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद जाकर खास तरह से हमले करने की ट्रेनिंग हासिल की। पाकिस्तानी आकाओं ने उसे दो बार भारत में हमले के आदेश दिए मगर खौफजदा तौसीफ ये हमले अंजाम नहीं दे सका।

दो महीने पहले दिसंबर में उसे लश्कर ने फिर धमकाया और एक खतरनाक धमकी दी जिसके बाद वो हमले को अंजाम देने के लिए तैयार हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कामयाबी से धमाके को अंजाम देने के एवज में तौसीफ को हजारीबाग में ही मेडिकल की पढ़ाई कराने का लालच भी दिया गया था। लेकिन अगर वो इस बार नाकाम रहा तो सोपोर में मौजूद उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी गई थी। तौसीफ लश्कर के उस नए प्लान का हिस्सा है जिसके तहत वो राजधानी दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की फिराक में था और इसके लिए चुनी गई थी एक तारीख।

ये तारीख 5 मार्च से पहले रखी गई थी और पुलिस को इसके सबूत मिल गए हैं। दिल्ली से गिरफ्तार आतंकियों शफाकत और एहतेशाम से पुलिस को जम्मू के लिए वापसी के हवाई टिकट मिले हैं जिन पर 5 मार्च की तारीख दर्ज है। जाहिर है 5 मार्च से पहले दिल्ली में धमाके करने की साजिश रची गई थी और इसके बाद उनका प्लान श्रीनगर में हमला करने का था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली और हजारीबाग से पकड़े गए इन तीनों आतंकियों का चौथा साथी श्रीनगर में मौजूद है और उसकी तलाश जारी है। हजारीबाग से पकड़े गए तौसीफ को अदालत ने तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है उसे 4 मार्च को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+