बिहार में दबंगई: तीन सौ रूपये के लिये लड़के के काटे दोनो हाथ

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात पटना के अरवल जिले के आजाद नगर की है। जहां का सागर रहने वाला है। दिल्ली में रहकर वो अपने परिवार का पालन कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वो अपने गांव लौटा था। उसने सुशील नाम के एक शख्स से 300 रुपए उधार लिए थे। सुशील के तरफ से पैसा वापिस करने का दबाव पड़ रहा था। सागर ने सुशील से कहा कि वो होली बाद पैसे कमाकर उनको दे देगा। लेकिन सुशील नहीं माना और गुरुवार को सागर के घर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और सागर को अपने साथ बुलाकर ले गया और सागर की दोनों हाथ काट दिए।
पुलिस के मुताबिक इस मामले की एफआईआर अरवल जिले के किंजर में दर्ज कराई गई है। फिलहाल सागर का इलाज पटना के पीएमसीएच में किया जा रहा है। वहीं, आरजेडी नेता रामकृपाल यादव का इसपर कहना है कि नीतीश कुमार के सुशासन का ये सच है। ये बहुत ही गंभीर मामला है। विधानसभा और विधानपरिषद का सेशन चल रहा है। सदन के माध्यम से इस मामले में सवाल उठाए जाएंगे। सरकार से जवाब मांगा जाएगा। दूसरी तरफ अरवल के एसपी का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर पता चला है कि 19 फरवरी को सागर ट्रेन से दिल्ली की ओर जा रहा था। वह दानापुर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गिर गया। उसका हाथ जख्मी हो गया। दानापुर रेलवे अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। वहां से उसे पीएमसीएच ट्रांसफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications