भंवरी हत्या जैसी कहानी लिखने की डगर पर शहला कांड

भाजपा के कई बड़े चेहरे जाहिदा के फेसबुक दोस्तों के एकाउंट में दिखाई देते है। इसे कैबिनेट मंत्री, विधायक, नामचीन हस्तियां और कई बड़े अधिकारी शामिल है। शंहल की हत्या से पहले तथा बाद में जाहिदा लगातार अपना दुख फेसबुक के दोस्तो से शेयर किया करती थी। कभी किसी तस्वीर के जरीए तो कभी शायरी के जरीए। जाहिदा ने एक फोटो अपडेट किया था जिसमें ऐसा लग रहा था कि वह रोककर अभी उठी है।
सीबीआई कह रही है कि प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली जाहिरा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने सीबीआई को बताया कि उसके पति और शेहला के बीच अवैध संबंध थे, इसी वजह से मर्डर की सुपारी दी। गौरतलब है कि 16 अगस्त 2011 को शहला मसूद की उस समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस समय कोहेफिजा क्षेत्र स्थित आवास से निकलकर अपनी कार में बैठ रही थी। वह अन्ना के आंदोलन के समर्थन में शामिल होने जा रही थी। सीबीआई के मुताबिक, इस मर्डर को अंजाम देने के लिए कानपुर से शूटर बुलाए थे।












Click it and Unblock the Notifications