जीवन वृद्धि में प्रीमियम का 5 गुना इंश्योरेंस कवर

इस प्लान की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
सुरक्षा- प्रीमियम और उसका पांच गुना इंश्योरेंस कवर।
बढ़त- पॉलिसी मेच्योर होने पर आपको बड़ी रकम मिलेगी, जिसकी एलआईसी गारंटी लेता है।
सुविधाजनक- सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा।
स्वतंत्रता- योग्य बीमाधारक के लिए इसकी कोई ऊपरी सीमा यानी अपर लिमिट नहीं है।
लिक्विडिटी- सिर्फ एक साल बाद आपको पॉलिसी पर ऋण मिल सकता है।
अन्य बातें-
यदि आपकी अकस्मात मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी के अंतर्गत आपके परिजन को पांच गुनी रकम मिलेगी। पॉलिसी के मेच्योर होने पर आपकी उम्र के हिसाब से आपको रकम प्रदान की जायेगी। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम उम्र 8 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 50 वर्ष है। पॉलिसी की समय सीमा 10 वर्ष फिक्स्ड है। इंश्योरेंस के लिए न्यूनतम धनराशि 1.50 लाख रुपए है इसमें ऊपर की कोई सीमा नहीं है। न्यूनतम प्रीमियम 30,000 रुपए है। इस पर आपको आयकर में सेक्शन 80सी के अंतर्गत भी लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications