सिब्बल इस साल कराएंगे 4जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

यहां मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस में दूरसंचार मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया डे कार्यक्रम में सिब्बल ने कहा कि इस साल के अंत तक हम 4जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने जा रहे हैं। यह हमारी इच्छा है। लोगों के साथ साझा करने को हमारे पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम है। उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाओं से स्पेक्ट्रम खाली होने के बाद और 122 टूजी लाइसेंसों के रद्द होने से सरकार के पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम होगा।
सिब्बल ने हालांकि कहा कि सरकार एक बार में ही सभी स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं करना चाहती, लेकिन अंतिम निर्णय काफी हद तक दूरसंचार नियामक ट्राई की सिफारिशों पर निर्भर करेगा। इसकी नीलामी में पूरी सर्तकता बरती जाएगी। सरकार और ट्राई इसपर चर्चा करेंगी की किस तरह से इस नीलामी को कारगर बनाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications