कांग्रेस के लिए वोट मांगने चंदौसी पहुंची नगमा
चंदौसी।
एआईसीसी के सदस्य एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष मोती लाल वोहरा ने चंदोसी हल्के में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उनके साथ कांग्रेस की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा ने विशेष तौर से शिरकत की। id="toptextpromo">इस
अवसर पर चंदौसी के हल्के के प्रभारी कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता, ऐलनाबाद प्रधान सतपाल मेहता, फतेहाबाद प्रधान टेकचंद मिढा सहित अन्य कांग्रेसी दिग्गजों ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में वोहरा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में विपक्षी पार्टियों की हवा निकल जाएगी और कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से उत्तरप्रदेश विकास के मामले में पिछडता जा रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कांग्रेस
की सरकार बनने पर यहां विकास की झड़ी लगाई जाएगी। इस अवसर पर अभिनेत्री नगमा ने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में भेजने का आह्वान किया। इस मौके पर चंदोसी हल्के के प्रभारी एवं कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के प्रधान भूपेश मेहता ने कहा कि 29 फरवरी को मुरादाबाद में कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे एवं क्षेत्र का दौरा करेंगे। मेहता ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता एम यानि माया और मुलायम को नकार कर डी यानि डिवल्पमेंट (विकास) को स्वीकार करें तथा कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।











Click it and Unblock the Notifications