छह भक्तों को निगल गयी खंदक की खाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया कि सुलतानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र के निवासी लगभग 35 लोग एक बस से विंध्याचल दर्शन करने गए थे। लौटते वक्त सोमवार देर रात जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी पुलिया के पास चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खंदक में जा गिरी।
लोगो की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मदद के लिए आए और बस में फंसे लोगो को निकाले लेकिन छह लोगो को बचाने में असफल रहे। इस हादसे में ज्ञान यादव (42), सुभावती (38), आंकाक्षा (10), आदर्श (8), अमन (3) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई जबकि 10 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications