बेनी प्रसाद वर्मा ने पार कर दी चाटुकारिता की सार हदें!
बाराबंकी।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान अगर किसी राजनीतिक पार्टी की सबसे ज्यादा फजीहत हुई है तो वह है कांग्रेस। इस पार्टी ने कभी अपने नेताओं की बेतुकी बयानबाजी या फिर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर चारो तरफ से सिर्फ और सिर्फ तीखी प्रतिक्रिया ही झेली है। ऐसे में इस्पता मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक और विवादस्पद बयान पास कर दिया है। चाटुकारिता की सारी हदें पार करते हुए बाराबंकी में वर्मा ने कहा कि गांधी परिवार के लोग सीएम बनने के लिये नहीं बल्कि पीएम बनने के लिये पैदा हुए हैं। id="toptextpromo">दरअसल
यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेसियों ने इस तरह का बयान दिया हो। अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले श्रीप्रकाश जयसवाल ने कहा था कि यूपी का सीएम चाहे कोई भी बने रिमोट कंट्रोल तो राहुल गांधी के पास ही होगा। विवादस्पद बयानबाजी के मामले में बेनी प्रसाद वर्मा का नाम पहले भी आ चुका है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले उन्हें अल्पसंख्यक आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर चुनाव आयोग को जवाब देना पड़ा था। वहीं उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता पी एल पुनिया से जुबानी जंग में भिड़ गए थे। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद भी अल्पसंख्यक आरक्षण को लेकर खासा विवाद पैदा करा चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications