मैथ्स में स्मार्ट बनाने के लिए बच्चों से पूछें पहेलियां

शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक दल ने अभिभावक और बच्चों की 53 जोड़ियों को पर एक प्रयोग किया और पहेलियां बूझवायी ताकि यह पता चल सके कि पहेलियों का क्या असर बच्चे के दिमाग पर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि दो से चार साल के वह बच्चे जो पहेलियां से खेलते थे उनमें स्थानिक कौशल का बेहतर विकास हुआ और वह तर्क के माध्यम से गणितीय सवालों को आसानी से हल कर सकते थे।
इस शोध के अंतर्गत शोधकर्ताओं ने अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ वैसे ही बातचीत करने के लिए कहा जैसा वह आमतौर पर करते थे। अध्ययन में शामिल आधे बच्चों ने कम से कम एक बार पहेलियां हल की थीं।
इस रिसर्च में कहा गया है कि पहेलियां सुलझाने से बच्चों में गणित, विज्ञान और तकनीकी कौशल बेहतर होता है, बच्चों के अंदर तर्क करने की शक्ति बढती है जो कि आज के जीवन में बढ़ने के लिए काफी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications