दिल्ली में जरूरी सामानों के लिए परेशान न हों

Strike
दिल्ली (ब्यूरो)। कई ट्रेड यूनियनों द्वारा आज आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के परिप्रेक्ष्य में दिल्ली सरकार ने राजधानी को आवश्यक सेवाओं से मुक्त रखा है। इसलिए यहां पर एस्मा लागू कर दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप राजधानी में आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी औऱ संबंधित कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने हड़ताल के सभी आवश्यक सेवाओं पर एस्मा लागू कर दिया है। एस्मा अगले छह महीने तक लागू रहेगा।

गौरतलब है कि देश के प्रमुख श्रमिक संगठन आज देशव्यापी हड़ताल पर हैं। देश की प्रमुख 11 ट्रेड यूनियनों ने बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक कंपनियों के विनिवेश तथा सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल की घोषणा की है। एटक के महासचिव गुरुदास दासगुप्ता ने कहा, यह ऐतिहासिक अवसर है कि पहली बार सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एक साथ आंदोलन का फैसला किया है। दासगुप्ता ने इस संबंध में कांग्रेस से जुड़े इंटक के अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी की सराहना की और उन्हें साझा लड़ाई में महत्वपूर्ण योद्धा बताया। यूनियन नेता ने कहा, करीब 5,000 छोटी बड़ी यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। हालांकि, सरकार ने पिछले सप्ताह श्रमिक संघों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की थी। श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वह सभी तरह के श्रमिक संबंधी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+