एसबीआई ने सस्ता किया एजुकेशन लोन

इस स्कीम के तहत एसबीआई देश में शिक्षा लेने वाले को 10 लाख रुपए और विदेश में शिक्षा लेने वाले को 20 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन देता है। बैंक के अनुसार यह व्याज दरें सोमवार से प्रभावी होगी। इसके साथ ही स्टेट बैंक ने अपली स्कॉलर लोन स्कीम की दरों में भी 0.25 फीसदी की कटौती की है और अब ये 12 फीसदी पर मिलेगा। इस समय 12.25 फीसदी सालाना का ब्याज देना पड़ता है।
एसबीआई की स्मीम के तहत देश के प्रतिष्ठित संक्थान आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी में दाखिला लेने वालों को 15 लाख रुपए तक का लोन देता है। अभी इस स्कीम में 111 इंस्टीट्यूट्स के लिए लोन दिया जाता है। इसके साथ ही बैंक की तरफ से दोनों की स्कीमों में लड़कियों को 0.5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications