समधी के लिए कांग्रेस को जिताने में जुटे लालू
बुलंदशहर।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को दूसरे दिन भी बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान किया और वोट मांगे। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार उनके समधी हैं। लालू यादव आज सुबह छह बजे से ही अपने नये समधी जितेन्द्र यादव के पक्ष में सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्रा के दो दर्जन गोवों में भ्रमण के लिए निकल पड़े और घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। id="toptextpromo">इस
दौरान उन्होंने अपने समधी को जिताने के लिए आठ नुक्कड़ जन सभाएं भी की। अपनी सारी जनसभाओं में लालू प्रसाद यादव ने हजारे अरविन्द केजरीवाल को जम कर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि टीम अन्ना अपना कानून बना कर संसद की मर्यादा को ही समाप्त कर देना चाहती है। वह देश का शुभचिन्तक नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब
इसमें समझने बाली बात यह है कि लालू प्रसाद यादव अपने समधी के लिए प्रचार कर रहे हैं या फिर कांग्रेस में अपनी एंट्री की जमीन तैयार कर रहे हैं। वैसे भी उनकी अपनी पार्टी राजद का बिहार से लगभग सफाया हो चुका है। ऐसे में लालू चाह रहे होंगे कि कांग्रेस से जुड़कर अपना राजनीतिक जीवन बचाया जा सके।











Click it and Unblock the Notifications