अब वरूण बोले कि सपा होगी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली। अभी तक तो केवल टीवी चैनल वाले ही चिल्ला रहे थे कि इस बार के यूपी चुनाव पर सपा ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी लेकिन इस बार भाजपा के युवा चिंगारी वरूण गांधी ने यह कह कर चौंका दिया कि इस बार सपा पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयेगी।

वरूण गांधी के इस बयान से हर कोई हैरान है वहीं भाजपा ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। भाजपा ने यह कहते हुए इस बयान से किनारा कर लिया है कि वरुण अच्छे चुनाव विश्लेषक हैं। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि चुनावी जनसभाओं से दूर भाजपा युवा नेता वरूण गांधी ने दो दिन पहले भी भाजपा के बारे में कड़वा सच उगला था। वरूण ने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के 55 दावेदार हैं। लोग आज भी किसी पार्टी के नाम पर नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष को वोट देते हैं। यदि आपके पास कोई एक व्यक्ति नहीं है तो आपका संदेश गलत जाता है। लेकिन फिर भी मैं सोचता हूं कि भाजपा एक कदम आगे है क्योंकि उसके पास मुख्यमंत्री पद के 55 दावेदार हैं।

वरुण से पूछा गया था कि क्या यह बेहतर नहीं होता कि यूपी विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम घोषित कर देतीं। इस पर वरूण ने कहा कि कांग्रेस के पास तो चेहरा ही नहीं है लेकिन भाजपा के पास ऐसी दिक्कत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 2007 की 51 सीटों से ज्यादा सीटों पर इस बार जीत हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+