सैफ के चचाजान इस्फांदियार बनेंगे आईएसआई चीफ

आपको बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान के चाचा और नवाब मंसूर अली खान के चचेरे भाई मेजर जनरल इस्फांदियार अली खान पटौती को आईएसआई का चीफ बनाया जा सकता है। वैसे खान ईएसआई में डीजी के पद पर तैनात हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। लेकिन मेमोगेट प्रकरण में फंसे पाशा को सामरिक योजना प्रभाग का प्रमुख बनाया जाएगा। यह प्रभाग देश के परमाणु कार्यक्रम का जिम्मा संभालता है। पाकिस्तान सरकार लगातार बढ़ते अमेरिका के दवाब के चलते शुजा पाशा के इस पद पर दिन पूरे होने का इंतजार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications