आतंकी हमलों के प्रसारण से खफा है दिल्ली पुलिस
दिल्ली
(ब्यूरो)। आतंकी हमलों के सीधे प्रसारण से दिल्ली पुलिस खफा है। 13 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास के निकट इजरायली राजनयिक की कार पर हुए हमले की कवरेज से परेशान पुलिस ने समाचार प्रसारण मानक प्राधिकरण (एनबीएसए) से गुहार लगाई है। साथ ही उसने अपील की है कि वह टीवी चैनलों को असत्यापित और अपुष्ट सूचना प्रसारित करने से रोके। id="toptextpromo">एक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एनबीएसए से जवाब मिल चुका है, जिसमें कहा गया है इसे सभी सदस्य चैनलों को वितरित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त उपायुक्त राजन भगत ने एनबीएसए के अध्यक्ष जस्टिस जेएस वर्मा को इस बाबत पत्र भेजा है। हालांकि पिछले सप्ताह भेजे गए इस पत्र में किसी किसी विशेष समाचार का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कहा गया है कि इजरायली राजनयिक की कार पर हुए हमले के वक्त और दोबारा पुलिस ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों से अनुरोध किया था कि वे आतंकी घटनाओं से जुड़े मामले में असत्यापित और अपुष्ट खबर प्रसारित नहीं करें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
बावजूद उन्होंने इसे अनसुना कर दिया गया। भगत ने दावा किया था कि अधिकृत अधिकारी से सत्यापित कराए बिना और अपुष्ट खबरों का प्रसारण लोगों को सिर्फ गलत सूचना प्रदान करता है और उनके मन में भ्रम पैदा करता है। यह जांच प्रक्रिया को गंभीर रूप से बाधित भी करता है। मीडियाकर्मी अक्सर शिकायत करते हैं कि पुलिस इस तरह की घटनाओं के बारे में पर्याप्त सूचना यह कहते हुए मुहैया नहीं कराती है कि इससे जांच कार्य पर असर पड़ेगा।











Click it and Unblock the Notifications