भाजपा में फूट, वरूण गांधी ने उगला कटु सत्य

नई दिल्ली। जहां चुनावी सभा में विरोधी पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं वहीं भाजपा की अंदर की खींचतान सामने आ गयी है। चुनावी जनसभाओं से दूर भाजपा युवा नेता वरूण गांधी ने भाजपा के बारे में कड़वा सच उगला है। वरूण ने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद के 55 दावेदार हैं।

लोग आज भी किसी पार्टी के नाम पर नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष को वोट देते हैं। यदि आपके पास कोई एक व्यक्ति नहीं है तो आपका संदेश गलत जाता है। लेकिन फिर भी मैं सोचता हूं कि भाजपा एक कदम आगे है क्योंकि उसके पास मुख्यमंत्री पद के 55 दावेदार हैं।

वरुण से पूछा गया था कि क्या यह बेहतर नहीं होता कि यूपी विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम घोषित कर देतीं। इस पर वरूण ने कहा कि कांग्रेस के पास तो चेहरा ही नहीं है लेकिन भाजपा के पास ऐसी दिक्कत नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी 2007 की 51 सीटों से ज्यादा सीटों पर इस बार जीत हासिल करेगी। हालांकि वरूण की यहा बातें पार्टी की बड़ाई करने के लिए कही गयीं लेकिन उनके इस बयान के कई मतलब है जिसमें से एक यह भी है कि भाजपा ने सीएम सीट को लेकर काफी खींचातानी चल रही है। पार्टी के लोगों को सीएम कुर्सी की चाहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+