सारे सांसद गुंडे, मवाली, हत्यारे और बलात्कारी: केजरीवाल
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के विरूद्द मुहिम चलाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए टीम अन्ना एक बार फिर से सशक्त हो गयी है। जिसकी बानगी दिखी नोएडा की सभा में जहां समाजसेवी अन्ना हजारे के अर्जुन कहे जाने वाले केजरीवाल ने साफ तौर पर नेताओं पर निशाना साधा, इसके लिए वो आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से भी नहीं चुके।
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि संसद में सभी तरह के लोग घुस गए हैं, जिनमें गुंडे, मवाली, हत्यारे और बलात्कारी शामिल हैं। देश की समस्या सुलझाने के लिए बनीं संसद आज खुद देश की सबसे बड़ी समस्या है इसलिए इस समस्या का समाधान बहुत जरूरी है। जिसे केवल आप यानी जनता बदल सकती है इसलिए आप अपना कीमती वोट सोच-समझकर दें।
केजरीवाल की इस तीखी प्रतिक्रिया पर शोर तो मचना ही था। सो मच गया। राजनीतिक पार्टियों ने केजरीवाल के इस बयान की निंदा करते हुए इसे सांसदों के विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया है। नेताओं का कहना है कि केजरीवाल का बयान देश की शांति को भंग कर सकता है। उन्हें अंगुली उठानी है तो लोगों का नाम लें लेकिन इस तरह से पूरी संसद पर निशाना साधना लोकंतत्र का अपमान करना है।













Click it and Unblock the Notifications