अमर सिंह निकाल ले गए सपा की हवा: राज बब्बर

चंदौसी। फिल्म अभिनेता एवं सांसद राज बब्बर ने कहा कि सपा की साइकिल के टायर-टयूब अमर सिंह निकाल कर ले गए हैं। इससे सपा की हवा निकल चुकी है। वे चंदौसी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद अशोक तंवर,चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के बनियाखेड़ा, बिजौई व पैमासा से पार्टी के समन्वयक भूपेश मेहत्ता, सतपाल मेहत्ता व टेक चंद मिढा ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

राजबब्बर ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने और राज करने नहीं आए बल्कि प्रदेश की हालत सुधारने के लिए आए हैं। सपा मुखिया मुलायम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम और कल्याण सिंह अंदर से दोनों एक ही हैं। सपा ने मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है। मुस्लिमों के पिछड़ेपन के लिए सपा जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर के आदर्शो पर चलने वाली बसपा उनके ही आदर्शो से भटक गई है। अंबेडकर के हाथ में किताब थी, वह देशवासियों को शिक्षित करना चाहते थे जबकि बसपा की मुखिया के हाथ में पर्स होता है जिसमें पैसा भरा रहता है। उन्होंने कहा कि सूबे में सर्वाधिक दलितों का ही शोषण हो रहा है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और खुशहाली के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद डा.अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवायेगीं। सांसद तंवर ने कहा कि बसपा से जनता का मोह भंग हो चुका है और जनता ने भाजपा और सपा को भी अजमाकर देख लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां आपस में मिलीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षो में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से विकास के मामले में पिछड़ चुका है। इन 22 वर्षो में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला, वही कांग्रेस की प्राथमिकता विकास की है। वह क्षेत्र का चहुंमुखी विकास चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+