ब्रिटेन में गुलाम बनाकर रखी गई भारतीय नौकरानी

खबर के मुताबिक 43 वर्षीय भारतीय महिला प्रतिमा दास ने यहां के स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल लीगल ऑफिसर शिवानी राहुलन के घर पर उनके बच्चों की देखभाल और साफ-सफाई के काम के लिए रखा गया था। शुरु में अच्छी तरह काम करवाया गया, लेकिन बाद में उससे 15 घंटे काम, जली कटी बातें और बचा-कुचा खाना दिया जाता था। यही नहीं कई बार उसे जूठा खाना दिया जाता था।
अखबार 'द सन' के मुताबिक भारतीय विधवा महिला प्रतिमा दास का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और राहुलन व उसके परिवार ने उसे काम करने के पैसे नहीं दिए। प्रतिमा को गुलाम की तरह रखा गया। प्रतिमा दास के वकील का कहना है कि वो मानव तस्करी का शिकार हुई हैं।
प्रतिमा ने अपने मालिक के खिलाफ पूर्ण रोजगार न्याधिकरण में याचिका दाखिल की, जहां उनकी याचिका यह कहकर खारिज कर दी गई कि वे अपनी मांग नागरिक अदालत में ले जायें।












Click it and Unblock the Notifications