ईंधन की बढ़ती कीमतों का कारण भारत और चीन

white house
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए तेल की बढ़ती कीमत का सबसे बड़ा कारण भारत और चीन को बताया है कहा है, बयान के मुताबिक अमेरिका में ईंधन कीमतों में वृद्धि का कोई तात्कालिक समाधान उपलब्ध नहीं है। क्योंकि भारत, चीन व ब्राजील जैसी उभर रही अर्थव्यवस्थाओं के कारण वैश्विक तेल कीमतें बढ़ रही हैं। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर राष्ट्रपति बराक ओबामा के सुर में सुर मिलाया है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने शुक्रवार को कहा, गैस की कीमत में वृद्धि वैश्विक तेल बाजार में उछाल से सम्बंधित है। इसके एक दिन पहले ओबामा ने फ्लोरिडा में प्रचार अभियान के सिलसिले में आयोजित एक कार्यक्रम में इसी तरह की बात कही थी, और अपनी ऊर्जा नीति का बचाव किया था।

अर्नेस्ट ने भारत, चीन और ब्राजील जैसी अर्थव्यवस्थाओं में तेल की बढ़ रही मांग का जिक्र करते हुए कहा, वैश्विक तेल बाजार का असर, अमेरिका के अंदर किसी भी व्यक्ति की क्षमता से बाहर की बात है कि वह इस स्तर पर कीमतों को प्रभावित कर सके। अर्नेस्ट ने कहा, इसलिए वैश्विक तेल बाजार इस सच्चाई से प्रभावित है कि 2010 में चीन में एक करोड़ नई कारें सड़कों पर उतरीं। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि देख रहे हैं, जहां तेल की मांग बढ़ रही है।

अर्नेस्ट ने कहा, लम्बी अवधि के दौरान इस समस्या के समाधान का सूत्र यह है कि अमेरिका की विदेशी ऊर्जा पर निर्भरता अंतत समाप्त की जाए। अर्नेस्ट ने कहा, राष्ट्रपति की सोच यह है कि हम इस समस्या से अपने मौजूदा तरीके से बाहर नहीं निकल सकते। इसके लिए हमें खुद के कई सारे विकल्प तैयार करने की जरूरत है, इन सभी विकल्पों पर राष्ट्रपति आगे बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+