चुनावी मौसम में फेसबुक पर पहुंचा जाट आरक्षण

अपीलकर्ता तौर पर केवल हिंदु ही नहीं बल्कि मुस्लिम व सिक्ख जाट समाज को भी दिखाया गया है। इस पेज को जिसने तैयार किया है उस पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की फोटो लगा रखी है। इस पेज के माध्यम से जाट आरक्षण की मांग को मनवाने के लिए दिल्ली का तेल-पानी, मथुरा रिफाइनरी व देश भर में रेल रोकने जैसे आंदोलनों की धमकी के जरिए केंद्रीय सरकार पर दबाव बनाने की बातें कही गई हैं। जाटों को उनके बच्चों के भविष्य की चिंता के बारे में जगाते हुए उन्हें अपने वोट बैंक की कीमत को पहचानने को कहा गया है।
इतना ही नहीं जाटों की रणनीति वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव को प्रभावित करने की भी है जिसमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों को एकजुट होकर कांग्रेस के विरोध करके 200 लोकसभा क्षेत्र में मतदान को प्रभावित करने की बात कही गई है। पत्र के जरिए बताया गया है कि जनवरी में पंजाब व उत्तराखंड में हुए चुनाव में कांग्रेस के विरूद्ध जाटों ने मतदान किया है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल को वोट न देने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications