उमा भारती पर पुलिस ने बंदूक तानी
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने साथ एक सिपाही द्वारा बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गई। पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता गौरहरी में कुछ लोगों को पैसे बांट रहे हैं, जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जिसकी जानकारी होने के बाद उमा भारती थाने पहुंची।
जहां उन्होंने पुलिस के ऊपर बदसलूकी का आरोप लगा दिया। उमा का कहना है कि एक सिपाही ने उन पर बंदूक तान दी उन्होंने उस पर खुद से बदसलूकी करने का आरोप लगाया जिसके लिए वो धरने पर बैठ गईं।
इस दौरान करीब 400-500 की संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने थाने का घेराव भी किया। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उमा भारती के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रशासन ने कुछ गलत नहीं किया है उसने वही किया जो क रना चाहिए था। भाजपा झूठ बोल रही है।













Click it and Unblock the Notifications